back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : चुनादरी जलप्रपात में नहाते समय युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

मीरजापुर, 28 जून (हि.स.)। वाराणसी के रामनगर इलाके से रविवार की शाम चुनादरी जलप्रपात पर कुछ लोग जा पहुंचे। मोहक और रोमांचित झरने के गिरते हुए पानी में नहाने लगे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह कुंड में जा गिरा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। कुछ देर में डूबा युवक गुम हो गया देर रात तक उसकी तलाश में जुटे परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सोमवार की सुबह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। लखनियादरी पर्यटक स्थल पर सैलानियों की भीड़ रविवार को बड़े पैमाने पर उमड़ पड़ी। इसी दौरान कुछ सैलानी चुनादरी जलप्रपात की ओर निकल गए। जिससे वहां भारी भीड़ जुट गई। वाराणसी के रामनगर गोला बाजार निवासी इरफान (25) पुत्र अबरार अपने मित्रों के संग झरने में नहाने लगा। इसी दौरान वह फिसल कर दह में जा गिरा। अंततः घटना की सूचना परिजन को दी गई। देर रात अहरौरा थाने पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। परंतु अंधेरा होने के चलते पुलिस कुछ कर न सकी। सोमवार की सुबह चार गोताखोरों को बुलाकर चुनादरी जलप्रपात में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵