back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिमडेगा, 05 अप्रैल (हि .स.)। जलडेगा थाना क्षेत्र के ओडगा ओपी अंतर्गत बरबेड़ा तेतरटोली में हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डॉ शम्स तबरेज ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या के आरोप में रोहित व अजय दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की संध्या में सुशील लुगून के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सुशील ने जुआ खेल रहे लोगों को जुआ खेलने से मना किया। इस बीच जुआ खेल रहे लोगों से सुशील लुगून का विवाद हो गया। यही विवाद सुशील लुगून के हत्या का कारण बन गया। घटना के बाद सभी कोई वहां से चले गये। सुशील लुगून भी अपने घर के अंदर गया। रात में सुशील लुगून अपने घर में सो रहा था। इसी बीच जुआ खेलने से मना करने पर गुस्साये गांव के ही रोहित लुगून व अजय लुगून सुशील के घर में घुसे तथा सो रहे सुशील लुगून की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। हो हल्ला सुनक कर गांव के लोग घर के पास जुटे तथा हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी रोहित लुगून को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना ओड़गा पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही ओड़गा पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाकर हत्या के दूसरे आरोपी अयज लुगून को भी गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵