back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत शानदार प्रदर्शन कर सकता है : विहारी

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा है कि न्यूजीलैंड जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद भारत आगामी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल साउथम्टपन में 18 से 22 जुलाई तक खेला जाएगा। विहारी ने इंडिया टूडे से कहा, मैं डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए हर तरीके से बेहतरीन तैयारी करने की कोशिश कर रहा हूं। यह सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए रोमांचक होने जा रहा है क्योंकि यह डब्ल्यूटीसी का पहला संस्करण है। हम न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। वहां की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने वाली है। हम सब यह जानते हैं, लेकिन भारतीय टीम शानदार चीजें कर सकती है। विहारी चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी में चोट लग गई थी। हालांकि उसके बाद से उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र के लिए सात मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं। मैं डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए बेस्ट से बेस्ट तैयारी कर रहा हूं। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵