back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

96 किलो मादक कैप्सूल के साथ दो तस्कर चढ़े एनसीबी के हत्थे

कोलकाता, 27 जून (हि.स.)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता, पटना और गुवाहाटी इकाई ने मिलकर करीब 96 किलो मादक कैप्सूल की बरामदगी की है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों से दो लोगों को भी पकड़ा गया है। एनसीबी कोलकाता इकाई के निदेशक सुधांशु सिंह ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 24 जून को गुवाहाटी में एनसीबी की टीम ने श्री मारुति कोरियर सर्विस से 42.08 किलो ब्लू रंग का मादक युक्त कैप्सूल बरामद किया। जांच के बाद पता चला कि इसमें "ट्रामाडोल" ( मादक पदार्थ) का इस्तेमाल किया गया था जो खाने के बाद खुमारी चढ़ जाती है। प्रत्येक कैप्सूल पर "एसएएमपीएफएक्स +" का लोगो लगा हुआ था। जांच में पता चला कि इससे कोलकाता स्थित राज कॉस्मेटिक सप्लाई से भेजा गया था और नागालैंड के दीमापुर में श्वेता इंटरप्राइज ने इसे मंगाया था। तुरंत एनसीबी की कोलकाता इकाई को सूचना दी गई। अधिकारियों ने इको पार्क थाना क्षेत्र से कंचन मालाकार नाम के तस्कर को धर दबोचा जिसने इसे बुक किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से भी 34 किलो कैप्सूल की बरामदगी की गई। उस से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि जो कैप्सूल गुवाहाटी में बरामद किए गए हैं वह अरुण शर्मा नाम के पटना के एक शख्स ने भेजा था। बिना देरी किए एनसीबी पटना को इस बारे में जानकारी दे दी गई जिसके बाद उसे भी स्थानीय एनसीबी अधिकारियों ने धर दबोचा। उसके पास से 19.48 किलो कैप्सूल बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मादक तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता है और इसे नागालैंड में लगातार भेजा जा रहा था। संदेह है कि यहां से म्यानमार अथवा दूसरे देशों में भी सप्लाई हो सकती है। पूछताछ जारी है। ज़ब्त किए गए कैप्सूल का बाजार मूल्य लाखों रुपये आंका गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

Curly Hair Care Tips: ठंड में कर्ली बालों को रखें हेल्दी, इस होममेड ऑयल से मिलेगा पूरा पोषण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और कम नमी का असर सबसे ज्यादा त्वचा और बालों पर देखने को मिलता है। ऐसे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵