back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने टिंगराय के ग्रेनेड ब्लास्ट में शामिल लोगों की जारी की तस्वीरें

-पता बताने वाले को 02 लाख रुपये के इनाम की घोषणा तिनसुकिया (असम), 16 मई (हि.स.)। तिनसुकिया पुलिस ने 14 मई को डिगबोई के टिंगराई बाजार में ग्रेड ब्लास्ट के मामले में संदिग्ध उग्रवादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पुलिस ने उग्रवादियों का पता बताने वाले को नगद इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने फोटो में दिख रहे बाइक सवार दोनों बदमाशों का पता बताने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने के साथ पहचान छिपाने का वादा किया है। इसके अलावा जिला पुलिस ने जानकारी देने के लिए जनता की खातिर 8638018965 नंबर भी जारी किया है। गौरतलब है कि तिनसुकिया जिला के डिगबोई के टिंगराई बाजार में 14 मई को उग्रवादियों के ग्रेनेड से किए गये हमले में संदीप सिंह और सुरजीत तालुकदार की मौत हो गई थी। विस्फोट में दो लोग मंजीत दास और घनश्याम अग्रवाल घायल भी हुए हैं। इस घटना में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) का हाथ होने का संदेह जताया गया है, जबकि उल्फा (स्व) ने विस्फोट में शामिल होने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को टिंगराई ग्रेड ब्लास्ट स्थल का दौरा करने के साथ ही पीड़ित परिवारों से भी मिले थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...