back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राइफल मैन मनदीप सिंह की शहादत पर जताया शोक

ऋषिकेश, 26 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने शोक जताया है। पौड़ी पोखड़ा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सकनोली निवासी मनदीप की शहादत की सूचना के बाद से उत्तराखंड में मातम है। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। 23 वर्षीय राइफलमैन मनदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह नेगी 12 मार्च 2018 को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटर सेंटर की 11वीं बटालियन में भर्ती हुए। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर की गुलमर्ग क्षेत्र में सौंजियान पोस्ट पर थी। उनका सर्वोच्च बलिदान देश सदैव याद रखेगा। श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में कैप्टन विनायक गिरी,पूर्व सैनिक मनमोहन नेगी,धनपाल रावत, प्रवीन असवाल,अंकित नैथानी,विक्रांत भारद्वाज,नरेंद्र रावत, सुनील जुगरान, दीपक जुगरान आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵