back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीडीओ ने आम बागवानी के गड्ढा खुदाई कार्य का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर, 26 जून (हि.स.)। जिले के तरहंसी बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने शनिवार को प्रखंड के कई पंचायतों में संचालित विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। बीडीओ बाइक से नवगढ़ पंचायत अंतर्गत खेचड़िया एवं नावा गांव में आम बागवानी के गड्ढा खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव एवं जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों को कल तक गड्ढा खुदाई के कार्य को पूर्ण करने की बात कही साथ ही स्थल पर अच्छे ढंग से घेराबंदी करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लाभुकों से कहा कि जब यहां आम के पौधे लगाये जायेंगे तो उसकी देखभाल करने की पूरी जिम्मेवारी उनकी होगी।उन्होंने लाभुकों से पौधों की देखभाल अपने पुत्र की तरह करने की बात कही।श्री महतो ने कहा कि यह योजना आपको स्वावलंबी बनाने में मददगार साबित होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...