back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत भोजपुर में वरिष्ठ नागरिकों का करें पंजीयन:रोशन कुशवाहा

आरा,26 जून (हि.स.)। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिले में एडीप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण के संबंध में कार्यो के प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीप योजना दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु सहायता के लिए एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की दिव्यांगता व शारीरिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को नित्य जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने को लेकर निर्देश दिए गए। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण दिनांक 29 जून से 10 जून 2021 तक जिले के सभी जन सेवा केन्द्र में निःशुल्क किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी अपना पंजीकरण आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाकर किसी भी निकटतम जन सेवा केन्द्र में निःशुल्क करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियां को पंजीकरण कराने हेतु किसी भी प्रकार का भुगतान जन सेवा केन्द्र को नहीं दिया जाएगा। यह पूरी तरह से निःशुल्क पंजीकरण है और एलिम्को इस प्रक्रिया की कुल लागत का वहन करेगा।बैठक में जानकारी दी गई कि योजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में मेसर्स सीएससी, ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा दिव्यांगजनों का पंजीकरण का कार्य, दूसरे चरण में जिला प्रशासन के सहयोग से निगम द्वारा ब्लाॅक और तहसीलदार परीक्षण शिविर आयोजित कर निगम के पुनर्वास विषेशज्ञों द्वारा उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए चिन्ह्ति करने संबंधी कार्य एवं तीसरे चरण में चयनित लाभार्थियों को उपकरणों का निःशुल्क वितरण कार्य किया जाएगा। इस योजना के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लोगों को प्रेरित एवं जागरूक करने तथा इसका प्रचार-प्रसार स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, पंचायत सेवक, विकास मित्र,आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के माध्यम से कराने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण करवाकर उक्त योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी अंचलाधिकारियो को निर्देश दिया कि एडीप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के पंजीकरण के लिए दिव्यांगजनों एवं वृद्ध व्यक्तियों को योजना से आच्छादित करने हेतु आय प्रमाण पत्र त्वरित गति से निर्गत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग भोजपुर को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित लोगो के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵