back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध खनन को ले छापेमारी में जेसीबी जब्त, मुखिया नामजद

नवादा 15 मई(हि.स.)। जिले में राजौली थाने के सवैयाटांड़ पंचायत में अभ्रक के अवैध उत्खनन को रोकने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में टोपा पहाड़ी स्थित अभ्रक माइंस पर अभ्रक का अवैध उत्खनन करने के क्रम में एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। जब्त जेसीबी मशीन झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोंढाकोला निवासी व पारहो पंचायत के मुखिया सिकंदर साव का बताया जाता है। रजौली पूर्वी के वनपाल वीरेंद्र पाठक ने बताया कि सवैयाटांड़ पंचायत में अभ्रक के अवैध उत्खनन को रोकने को लेकर सपही, चटकरी स्थित बंद पड़े शारदा माइंस, टोपा पहाड़ी में अभ्रक का खनन करने वाले माफियाओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। जेसीबी मशीन मुखिया सिकन्दर साव का है। खनन क्षेत्र से जेसीबी मशीन जब्त करने के बाद खनन माफिया सिकन्दर साव पर वन विभाग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। टोपा पहाड़ी क्षेत्र में स्थित अभ्रक माइंस में अवैध खनन करने वाले अभ्रक माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वनपाल वीरेन्द्र पाठक ने कहा कि सवैयाटांड़ पंचायत स्थित अभ्रक खदानों में अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाए जाएगा। छापेमारी अभियान चलाकर खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा अभ्रक खनन को रोकने को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई स्थित घर पर रेड के दावे को शिल्पा शेट्टी के वकील ने बताया खारिज,जानिए क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स रेड की खबरों को उनके वकील ने सिरे से खारिज...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵