back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र गृह मंत्री ने दतिया में किया ऑक्सीजन और आइसोलेशन वार्ड का किया लोकार्पण

भोपाल, 15 मई (हि.स.)। राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लोगों से कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया। डॉ. मिश्रा शनिवार को दतिया जिले के बसई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बिस्तरीय वार्ड के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसई में आइसोलेशन वार्ड का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने बसई छात्रावास में बनाये गए कोविड केयर सेंटर (आईसोलेशन) को शुरू कर अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसई में ऑक्सीजन वार्ड के प्रारंभ हो जाने से मरीजों को उपचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेंगी, वे शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस जा सकेंगे। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोरोना के संक्रमित मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के 89 लाख 60 हजार लोगों को कोविड की वैक्सीन लग चुकी है। टीका लगाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों से आग्रह किया कि स्लाट बुक कर टीकाकरण अवश्य करायें। डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील की कि कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़नेके लिए सभी लोग मास्क का उपयोग करें, सेनेटाइजेशन करें और कोविड गाईड लाईन का पूर्ण रूप से पालन करें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़नेके लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के प्रकरणों में कमी आ रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, सुरेन्द्र बुधौलिया, सावित्री सूत्रकार, सरपंच नेहा आदिवासी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.बी. कुरेले सहित अन्य चिकित्सक, जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵