back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएससी सेंटरों पर होगा टीकाकरण का निःशुल्क पंजीकरण

– 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा निशुल्क पंजीकरण हमीरपुर, 15 मई (हि.स.)। एक तरफ देश में कोरोना महामारी के चलते भारी संख्या में जनहानि हो रही है। दूसरी तरफ सरकार कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए टीकाकरण पर जोर दे रही है। सरकार के प्रयास को और सशक्त बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने भी कदम आगे बढ़ाया है। अब सीएससी केंद्रों पर 18 वर्ष उम्र से अधिक लोग टीकाकरण के लिए ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह व संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के द्वारा ग्रामीण जनता का टीकाकरण के लिए निशुल्क पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। जिसमें किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण जनता अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण को निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं एवं टीकाकरण के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में पंजीकरण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के द्वारा पांच हजार से अधिक जनमानस का टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आम जनता को कोरोना से बचाने के लिए इस मुहिम को जारी रखते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों का पंजीकरण कर उनको लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी पचड़े में फंसे भारतीय पेसर आकाश दीप, परिवहन निगम ने थमाया नोटिस, जानें पूरी वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के उभरते और युवा स्टार खिलाड़ी आकाश दीप इन दिन सोशल मीडिया पर छा हुए है। आकाश...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵