back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में NDA की ऐतिहासिक 202 सीटों पर बंपर जीत को लेकर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा-विपक्ष के मत चोरी…

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी है और इसके साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उनके सहयोगी दलों के NDA गठबंधन ने 202 सीटों के साथ जो ऐतिहासिक प्रचंड जीत दर्ज की है, जहां इस पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रमुख NDA नेता एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी और इस जीत को अभूतपूर्व बताया। 

 PM मोदी के नेतृत्व की जीत, लाडली बहनों का सम्मान

एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया में जोर दिया कि यह विजय केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास और जन-कल्याणकारी नीतियों की जीत है। शिंदे ने कहा कि बिहार में मिली यह रिकॉर्ड तोड़ जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सुशासन की स्पष्ट पुष्टि है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए लागू की गई योजनाओं की सराहना की। शिंदे ने कहा, लाड़की बहनों (महिलाओं) ने सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहकर साथ दिया, जिससे यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई। उनका मानना है कि महिला मतदाताओं का निर्णायक समर्थन NDA के पक्ष में गया।

विपक्ष के फर्जी दावों पर करारा प्रहार

शिंदे ने विपक्ष द्वारा चुनाव के दौरान फैलाई गई बातों पर भी निशाना साधा, शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने चुनाव के दौरान मत-चोरी का फर्जी नैरेटिव फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मतपेटी के माध्यम से करारा जवाब दे दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से विकास और सुशासन को अपना समर्थन दिया है, और अब बिहार के सर्वांगीण विकास की यात्रा नए जोश के साथ शुरू हो गई है।

 NDA के शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई

शिंदे ने इस बड़ी जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से भी फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अब जनता सिर्फ काम करने वालों के साथ है।

रिकॉर्ड तोड़ चुनावी आंकड़े

14 नवंबर को जारी हुए बिहार चुनाव नतीजों ने 2025 को इतिहास में दर्ज कर दिया

गठबंधन सीटें जीतीं (कुल 243 में)

NDA 202 सीटें

महागठबंधन 35 सीटें

NDA के घटक दलों का प्रदर्शन

BJP: 89 सीटें

JDU: 85 सीटें

चिराग पासवान (LJP): 19 सीटें

हम (HAM): 5 सीटें

RLP: 4 सीटें

महागठबंधन को बीते दो दशकों की सबसे करारी हार मिली, जिसमें राजद को पिछले चुनाव के मुकाबले 50 सीटों का भारी घाटा हुआ और वह 25 सीटों पर सिमट गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...