back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल में मिसाइल हमले में मृत भारतीय नर्स का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक निवास पहुंचेगा

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। उग्रवादी संगठन हमास के मिसाइल हमले में इजरायल में मारी गई भारतीय नर्स सौम्या संतोष के पार्थिव शव को भारत लाया जा रहा है और शनिवार को उसे उनके पैतृक निवास पहुंचा दिया जाएगा। केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि गाजा से रॉकेट हमलों में मारे गए सौम्या संतोष के पार्थिव शरीर को आज इजराइल से दिल्ली होते हुए केरल वापस लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर कल उनके पैतृक निवास पहुंच जाएगा। वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में उनके शरीर को लेने पहुंचेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से फिलिस्तीनी संगठनों और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है। उग्रवादी संगठन हमास ने इजरायल के दक्षिणी नगरों के साथ ही तेल अबीब को भी निशाना बनाया। सौम्या संतोष (31) दक्षिण इजरायल के अश्कलोन नगर में एक वृद्ध इजरायली महिला की कई वर्षों से देखभाल कर रही थी। हमास की ओर से किए गए मिसाइल हमले का सायरन बजने के बाद वह सुरक्षित आश्रय स्थल पर जाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय गाजा पट्टी से छोड़े गया मिसाइल उनकी फ्लैट पर गिरा। इसमें सौम्या की मृत्यु हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵