back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बत्तीस लाख का डोडापोस्त चूरा बरामद, एक गिरफ्तार-ट्रक जब्त

सीकर, 25 जून (हि.स.)। जिले की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात बत्तीस लाख की कीमत के अवैध डोडा पोस्त से लदे ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि रात्री गश्त के दौरान जयपुर बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधगिरी मंढी के पास सीकर की ओर से आ रहे एक को रूकवाया। ट्रक में अकेले चालक को पाकर पूछताछ में संदेह होने पर की गई जांच में ट्रक में लदी पशुचारे के कट्टो के नीचे अवैध नशीले पदार्थ डोडापोस्त के चूरे से लदे 123 कट्टे बरामद हुए। थानाधिकारी ने बताया कि बरामद डोडातोस्त के चूरे की बाजार में 32 लाख रुपये की कीमत आंकी गई है। अवैध नशीले कारोबार के कानून के तहत गिरफ्तार ट्रक चालक अकुंश कुमार पुत्र लखविन्दर जाति कम्बोज उम्र 24 वर्ष निवासी गिड पुलिस थाना कुंजपुर तहसील करनाल हरियाणा ने डोडापोस्त रांची झारखण्ड से नागौर जिले के लिए आपूर्ती करना बताया। डोडापोस्त के आपूर्तीकर्ता रांची के सोनू का नाम बताया गया जिसके दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क का प्रयास करने पर फोन की सिम कार्ड बन्द मिली। थानाधिकारी ने बताया कि जिले के खण्डेला पुलिस थानाधिकारी धासीराम मीणा की सहभागिता के साथ की गई कार्रवाई का अनुसंधान किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / पवन/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵