back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोरी की मोटर साईकिलों व असलाह सहित दो चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 13 मई (हि.स.)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों थाना एका व थाना रसूलपुर की पुलिस टीमों ने चैकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिलें व असलाह बरामद किये है। पुलिस ने गुरूवार को दोनों को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष एका नरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने धारूपुल से एक अभियुक्त पप्पू पुत्र मुन्नालाल निवासी मौहल्ला खेड़ा कस्बा व थाना एका को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की अन्य पांच मोटर साइकिलों को एक खण्डहर से बरामद किया है जबकि साथी अभियुक्त अमन पुत्र जितेन्द्र जाटव निवासी मौहल्ला खेड़ कस्बा व थाना एका मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस ने टीम ने अभियुक्त गौरव पुत्र बांकेलाल प्रजापति निवासी गली नम्बर एक लहरी हॉस्पिटल के पीछे एलानी नगर थाना रसूलपुर को एक तमंचा, कारतूस व एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵