back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार से हिमाचल से दिल्ली! कैसे बने J.P Nadda BJP के कद्दावर नेता, जानिए ABVP से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से की है।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से की, फिर पटना कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) से बीए और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की डिग्री हासिल की। बचपन और जवानी के दिन बिहार में बिताने वाले नड्डा ने बाद में हिमाचल को अपना गृह राज्य माना यही वह भूमि रही, जहाँ उन्होंने राजनीति का पहला सुनहरा मोड़ देखा। 

छात्र राजनीति से शुरुआत – ABVP से राष्ट्रीय मंच तक

1970-80 के दशक में वे छात्र राजनीति में उतरे; उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी शुरुआती राजनीतिक सक्रियता शुरू की। 1977 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव बने यह नड्डा का पहला राजनीतिक पद था। आगे चलकर उन्होंने 1980 में ABVP के राष्ट्रीय स्तर पर काम किया, और अंतत 1989 में राष्ट्रीय सचिव बने। यह उनके राजनीतिक करियर में बड़ा बदलाव था। 

हिमाचल में विधायक, मंत्री और संगठन-कार्यक्षेत्र

1993 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा का चुनाव जीतकर विधायक बने। उसके बाद 1998–2003 और 2007–2012 तक दो और बार विधायक चुने गए। 1998–2003 के दौरान उन्होंने हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया। उसके बाद 2008–2010 तक वन, पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग में मंत्री रहे। इस तरह संगठन-सेवा और प्रशासन दोनों में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। अप्रैल 2012 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया, जिससे उनका दायरा केवल हिमाचल तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचा। 2014 में, जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तब नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। 17 जून 2019 को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्ण अध्यक्ष चुना गया यानी उन्होंने एक साधारण छात्र नेता से लेकर पार्टी के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵