back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद ने सीएमओ को सौंपी कचरा संग्रहण वाहन की चाबी

गुना, 25 जून (हि.स.)। क्षेत्रीय सांसद डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव द्वारा गेल इंडिया प्राइवेट लिमटेड से प्राप्त दो कचरा संग्रहण वाहन नगर पालिका गुना में सुपर्द किए। सांसद डॉ. यादव की पहल पर गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोकसभा क्षेत्र को पांच कचरा संग्रहण वाहन प्रदत्त किए गए हैं, जो विभिन्न नगरपालिका परिषदों को प्राप्त होंगे। उसी तारतम्य में गुना नगरपालिका परिषद कार्यालय में दो कचरा संग्रहण वाहन को क्षेत्रीय सांसद द्वारा सीएमओ तेज सिंह यादव को चाबी सौपकर प्रदान किए गए। इस अवसर पर सांसद यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक स्वच्छता मिशन भारत के नागरिकों की सहायता से चलाया है। स्वच्छता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने आसपास के परिवेश को स्वस्थ रखें। स्वच्छता से बीमारियां नहीं फैलती। उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों को अपने शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए योगदान देना चाहिए। हमारा गुना स्वच्छता में नंबर वन बने इसके लिए हमें सदैव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, हेमराज किरार, जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन, सीएमओ तेज सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि सचिन शर्मा, कैंट मंडल अध्यक्ष राजू यादव, रविन्द्र भट्ट, कार्यपालन यंत्री आरबी गुप्ता, सहायक उपयंत्री हरीश बाबू शाक्यवार, कार्यालय अधीक्षक राजेश शर्मा, सब इंजीनियर नितिन चंदेल, स्वच्छता सुपरवाइजर शकील खान और संदीप सिंह दोहरे उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...