back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांदा में गति नहीं पकड़ पा रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

बांदा, 25 जून (हि.स.)। जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है क्योंकि एक्सप्रेस वे को अभी तक अतिरिक्त भूमि नहीं मिल पाई है। आज जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने दो दिन के अंदर भूमि क्रय करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के फेज-1 एवं 2 के अधिकारियों द्वारा तहसील बांदा के ग्राम जारी एवं तहसील बबेरू के ग्राम मवई खुर्द में अतिरिक्त भूमि की मांग की गयी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार बबेरू एवं बांदा को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार भूमि क्रय की कार्यवाही अगले दो दिन में पूर्ण करा ली जाये। परियोजना से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील बांदा में एक, अतर्रा में दो एवं बबेरू में एक स्थल पर विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन लाइन हटवायी जानी थी, जो अभी तक नहीं हटवायी गयी है। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्य पूर्ण करा लिया जाये।बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर /विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरजीत सिंह, तहसीलदार बांदा, बबेरू एवं अतर्रा तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के फेज-1 एवं 2 के अधिकारी उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵