back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शांतिकुंज आपदा प्रबंधन का नौ सदस्यीय राहत दल सामग्री लेकर देवप्रयाग रवाना

हरिद्वार, 13 मई (हि.स.)। पीड़ित मानवता के सेवार्थ शांतिकुंज परिवार सदैव से अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। इसी कड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डाॅ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी के निर्देशन में शांतिकुंज आपदा प्रबंधन का नौ सदस्यीय राहत दल सामग्री लेकर गुरुवार को देवप्रयाग के लिए रवाना हुआ। दल को राशन किट, कपड़े और जीवन रक्षक दवाइयां आदि सामान के साथ भेजा गया। उल्लेखनीय है कि 11 मई को देवप्रयाग के थाना क्षेत्र शांति बाजार एवं बौंठ गांव में बादल फटने से भारी मात्रा में आये मलबा ने तबाही मचाई थी। इससे अनेक परिवार, घर एवं दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। कई परिवार बेघर हो गये हैं। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने कहा कि मानवसेवा और प्राकृतिक आपदा के निवारण के लिए गायत्री परिवार सदैव तत्पर है। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। हमारे आराध्य गुरुदेव ने जो सेवा का सूत्र दिया है, उसे शांतिकुंज परिवार नियमित रूप से करता आ रहा है। गुरुदेव ने पीड़ितों की सेवा को पुण्यदायी कार्य कहा है। प्रमुखद्वय के निर्देशन में शांतिकुंज आपदा प्रबंधन दल को एक मिनी ट्रक राहत सामग्री के साथ रवाना किया गया है। इसमें सौ किट जिसमें चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, मसाला, दूध पावडर, चायपत्ती, त्रिपाल, कंबल एवं नये कपड़े सहित विभिन्न खाद्य सामग्री है। साथ ही जीवन रक्षक दवाइयां तथा सेनिटाइजर, मास्क आदि सम्मिलित हैं। प्रत्येक परिवारों को एक-एक किट दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

कैसे मिलती है IPL में नौकरी, जानिए कहां मिलेगी जानकारी और क्‍या है योग्यता?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत में आईपीएल का बड़ा क्रेज है। जब भी आईपीएल का सीजन शुरू होता है, क्रिकेट प्रेमियों का...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵