back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

14,000 से अधिक लोगों ने 10 लाख डॉलर जुटाने में मदद की : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने साझा किया कि भारत को कोविड 19 की दूसरी लहर के बीच मदद करने के लिए 14,000 से अधिक योगदानकतार्ओं ने 10 लाख डॉलर जुटाने में मदद की है, प्रियंका ने भारत के समय के अनुसार बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक विश्व मानचित्र और उन देशों को दिखाया गया है जहां से भारत की मदद करने के लिए दान डाला गया है। वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा कि हमारे इतिहास के कुछ सबसे काले दिनों में,मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम एक साथ बेहतर हैं। निक और मैंने आपके समर्थन से बहुत खुश हैं, और हमने दुनिया के इतने सारे हिस्सों से भारत के लिए मदद एकत्र कर ली है। प्रियंका ने आगे कहा, 14000 से अधिक अच्छे नागरिकों ने अपना दिल खोल के इस कठिन समय में 10 लाख डॉलर जुटाने में हमारी मदद की। अनगिनत अन्य लोगों ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए इसे दुनिया में फैलाने में हमारी मदद की। एकत्र किया गया सारा पैसा देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वैक्सीन आदि की जरूरत पूरा करने में लगाया जा रहा है। प्रियंका ने साझा किया कि अब हमें 30 लाख डॉलर का लक्ष्य पूरा करना है। अभिनेत्री ने कहा हम सभी मदद करना जारी रखेंगे, यहाँ रुकना नहीं है। अब हमें 30 लाख डॉलर का लक्ष्य पार करना है और हम जानते हैं कि आपकी सहायता और समर्थन से हम इसे भी प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद । –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

RSS बैन विवाद: प्रियांक खड़गे का CM सिद्धारमैया को पत्र, राज्‍य में RSS पर बैन लगाने की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी शताब्दी पूरी कर ली, और इसका जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵