back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दामाद पर लगा जहर देकर मारने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय, 04 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय में एक दामाद के द्वारा ससुर को जहर खिलाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख नवटोलिया निवासी रामचंद्र महतों का पुत्र कारी महतों है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार को लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों का आरोप है कि कारी महतों ने पुत्री रानी कुमारी की शादी 2019 में समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र स्थित तेलनी पुसहो निवासी रामदेव महतों के पुत्र सरोज महतों के साथ किया था। लेकिन शादी के चार-पांच दिन बाद ही लड़की के ससुराल वालों द्वारा लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा, जिसके बाद लड़की वापस अपने मायके आ कर रहने लगी। ससुराल वालों ने लड़की को ले जाने से इनकार कर दिया तो परिजनों ने पंचायत बैठाई। जिसमें फैसला हुआ कि लड़की को नहीं रखना चाहते हो तो दहेज में मिला हुआ समान और तीन लाख रुपया वापस कर दो। पंचायत के फैसलाबाद लड़का चार-पांच लोगों के साथ शनिवार की शाम पैसा देने के बहाने ससुराल आया और ससुर को अपने साथ बाजार ले गया। इसके बाद रात मेंं करीब दस बजे वापस लौटा तो मृत हालत में अपने ससुर को घर के बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनोंं का कहना है कि बाजार में किसी चीज मेंं जहर मिलाकर खिलाने-पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵