back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औरैया में प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा का किया गया पूर्वाभ्यास

– राष्ट्रपति कोविंद के कानपुर दौरे को लेकर औरैया जिले में रहेगी व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था – गांवों के लोगों को सुरक्षा का हवाला देकर रेलवे ट्रैक से दूर रहने की दी गई हिदायत सुनील कुमार औरैया, 24 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के अपने गृह जनपद परौंख आगमन को लेकर औरैया जिले का सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है। प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति दिल्ली से चलकर कानपुर देहात के झींझक व रुरा होते हुए कानपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति की यात्रा में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए जिले के कंचौसी से लेकर अछल्दा तक 40 किमी. के रेलवे रूट पर पुलिस बल तैनात रहेगा। राष्ट्रपति के दौरे से पूर्व गुरुवार की शाम प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस फोर्स के साथ प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन के रूप में बनाई गई ट्रेन की सुरक्षा का पूर्वाभ्यास करते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था को परखा गया। इस दौरान कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे सीओ बिजनोर शुभी सूचित ने रेलवे स्टेशन पर फोर्स के साथ ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर लाल सिंह को रेलवे स्टेशन के आसपास सभी दुकानों का बंद रखवाने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति की ट्रेन निकलने के समय कोई भी रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त व्यक्ति नहीं रहेगा। ट्रैक किनारे निगरानी, ग्रामीणों के जाने पर रोक पुलिस फोर्स ने रेलवे किनारे स्थित गांवों के लोगों से सम्पर्क कर रेलवे ट्रैक से स्वयं और अपने जानवरों को दूर रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के रेलवे स्टेशन कंचौसी से लेकर फफूंद, पाता, अछल्दा और इसके बीच के ब्लाक हाल्ट रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित गांवों में पुलिसफोर्स ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिबियापुर थाना पुलिस से कर्मी शिवेन्द्र यादव, मुस्ताक खान आदि की टीम ने कंचौसी रेलवे स्टेशन गेट नम्बर छह रेलवे किनारे स्थित गांव घसा पुरव, सूखमपुर, मड़ैया, सुमेरपुर, बिझाई बला की मड़ैया, फफूंद रेलवे स्टेशन के आसपास की बस्ती आदि इलाके में भ्रमण किया। पुलिस जवानों ने सम्बंधित गांवों के लोगों और ग्राम प्रधानों को प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा का हवाला देकर रेलवे ट्रैक से दूर रहने की हिदायत दी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵