back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 मई से निरस्त, कई ट्रेनों के फेरे बढ़े

लखनऊ,13 मई (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 02179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस और 02180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन को 15 से 31 मई तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, तकनीकी कारणों की वजह से लखनऊ से आगरा के बीच प्रतिदिन चलने वाली 02179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस और 02180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन को 15 से 31 मई तक निरस्त कर दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि रेलवे प्रशासन ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि 09035 मुम्बई सेंट्रल-मंडुवाडीह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 21 और 25 मई को, 09036 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 और 27 मई को, 09073 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 23, 26 और 27 मई को किया जाएगा। इसी तरह से 09074 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन 25, 28 और 29 मई को, 09133 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मई को, 09134 गाजीपुर सिटी-बलसाड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 मई को किया जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के अप्रवासी श्रमिकों को आने-जाने सहूलियत मिलेगी। सीपीआरओ ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कंफर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵