back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइडन की पसंद किरण आहूजा पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के वोट से लगी सीनेट की मुहर को

अजीत कुमार तिवारी वाशिंगटन, 24 जून (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पसंद भारतीय मूल की किरण आहूजा को ऑफिस आफ पर्सनल मैनेजमेंट प्रमुख के पद पर नियुक्ति को सीनेट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि उनकी इस नियुक्ति पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के वोट की मुहर लगने के बाद ऐसा संभव हो पाया। किरण आहूजा की नियुक्ति की सीनेट में मंजूरी के लिए हुई वोटिंग में समर्थन और विरोध में 50-50 वोट पड़े। मामले के बाराबर होने पर निर्णायक वोट उपराष्ट्रपति का होता है। ऐसे में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपना वोट किरण आहूजा के समर्थन में देकर नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया। बाइडन प्रशासन में कई भारतीयों को अब तक अहम पदों पर तैनात किया गया है। बाइडन ने एक और भारतवंशी को कार्मिक प्रबंधन कार्यालय का प्रमुख बनाया है। किरण आहूजा मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ एक वकील भी हैं। वह अमेरिका के बीस लाख सिविल सेवा अधिकारियों के प्रबंधन के मामलों को देखेंगी। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गईं। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा प्रशासन में किरण करीब छह वर्षों तक एक योजना में कार्यकारी निदेशक थीं। किरण 2015 से 2017 तक चीफ ऑफ स्टाफ के निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं। किरण नागरिक अधिकारों के मामले देखती थीं। अमेरिका में उनकी छवि तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर है। उनके कार्मिक प्रबंधन कार्यालय में प्रमुख के तौर पर तैनाती के बाद माना जा रहा है कि वह ट्रंप की कई नीतियों में बदलाव कर सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...