डोडा, 24 जून (हि.स.)। डोडा जिले के भालेसा तहसील के अंतर्गत मिर्च पिंगल में हाई स्कूल मानोई के पास गुरूवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ की मौत हो गई जबकि एक वन रक्षक घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पंजीकरण संख्या जेके02सीएम-0885 वाली एक कार मानोई में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एसपीपी मलिकपोरा में तैनात एसपीओ अशोक कुमार (1053/एसपीओ) की मौके पर ही मौत हो गई और मोहम्मद अशरफ पिता शफी जरगर निवासी भद्रवाह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए एसडीएच गंदोह ले जाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान




