back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(अपडेट) पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार गंभीर : बन्ना गुप्ता

13/05/2021 रांची, 13 मई (हि.स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर है। उन्होंने यह बात गुरुवार को प्रेस क्लब स्थित कोविड अस्पताल के उदघाटन अवसर पर कही। कोविड अस्पताल मिशन ब्लू फाउंडेशन और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बना है, जिसमें 40 बेड उपलब्ध कराया गया है।बन्ना गुप्ता ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल इस संकट से बाहर निकल रहे हैं। वे हमारे द्वारा तय किए गए टैरिफ से अधिक शुल्क ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि अगर वे इस प्रथा को बंद नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर है। इस वैश्विक महामारी में हमने कई पत्रकार साथियों को खोया है जिसका दुख मुझे भी हैं और सरकार पूरी मानवीय संवेदनाओं के साथ उन पत्रकार साथियों के परिजनों के साथ खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफों और सफाई कर्मियों से हाल चाल पूछा। उन्होंने पत्रकार विनय मुर्मू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बातकर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें मजबूती से लड़ाई लड़कर जल्द वापस आने के लिए हौसला अफजाई किया। बन्ना गुप्ता ने मिशन ब्लू मिशन के डॉ पंकज सोनी, प्रेस क्लब के जावेद सहित अन्य सभी लोगों से अस्पताल की जानकारी ली और उनका आभार व्यक्त किया कि इस संकट की घड़ी में उन्होंने मानवता का धर्म निभाते हुए इस व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हर वक्त प्रेस क्लब के सदस्यों सहित सभी मीडिया कर्मियों के लिए खड़े रहेंगे। सरकार भी जल्द उन्हें बड़ी राहत देने की योजना बना रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵