back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेमडेसिवर इंजेक्शन की ठगी में विदेशी महिला भी उतरी, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। कोविड-19 की महामारी से लोग जहां एक दूसरे की सहायता कर मानवता का परिचय दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस महामारी को ही पैसा कमाने का साधन मान चुके हैं। इस मुनाफाखोरी में विदेशी भी कूद गए हैं। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने ऐसे ही एक कैमरून निवासी महिला को गिरफ्तार किया है, जो इंजेक्शन देने के नाम पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों को ठग चुकी है। पुलिस को अब आरोपित महिला के प्रेमी की तलाश है। महिला की पहचान अश्विनगवो अशेलय अजेंम्बुह के रूप में हुई है। आरोपित महिला के कब्जे से दस सिमकार्ड,पांच मोबाइल फोन और दो वाई फाई हॉटस्पॉट बरामद किए हैं। महिला आरोपित के दर्जनभर बैंक खातों को सील किया है, जिसकी शुरुआती जांच करने पर पता चला है कि अभी तक महिला दो दर्जन से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये ठग चुकी है। डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि शाहबाद डेरी पुलिस को सेक्टर-11 रोहिणी में रहने वाली रेखा गुप्ता नामक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उसका रिश्तेदार कोविड से संक्रमित है, जिनको रेमडेसिवर इंजेक्शन की जरूरत थी। सोशल मीडिया पर उसने एक वाट्सएप्प नंबर देखा था,सम्पर्क करने पर एक महिला ने फोन उठाया। जिसने इंजेक्शन के तीस हजार रुपये मांगे,पांच हजार रुपये और पेशेंट की स्लिप भी मांगी। उसने 25 हजार रुपये इंडियन बैंक में उसके ग्लोबल सप्लायर के नाम से खुले खाते में जमा करवा दिए,लेकिन बाद में इंजेक्शन नही आया। खुद को ठगा महसूस कर उसने मामला दर्ज करवाया। इधर पुलिस टीम ने शुरुआती जांच में आरोपित का बैंक खाते को खंगाला,जिसमे पिछले कुछ ही दिनों में हर रोज पैसे आने और निकलने के बारे में पता चला। महिला का पता खामपुर देवली में पता लगा। उसके घर पर रात के समय घेराबंदी की। सुबह जब महिला घर में घुसी। उसे वही पर दबोच लिया। उसने दो दर्जन से ज्यादा लोगो को इंजेक्शन दिलवाने के नाम पर ठगा था। उसके खाते में साढ़े सात लाख रुपये थे। महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने प्रेमी एलुमरा क्रिस्तान उर्फ इमेक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर सोशल मीडिया से कोविड संक्रमित लोगों की डिटेल निकालते थे,जिनको इजेक्शन देने का झांसा देकर पैसे ख़ाते में डलवा लिया करते थे। उन पैसों को अगले ही मिनट में निकाल लिया करते थे। बाद में पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया करते थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵