back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के आरोपित गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि 90 दिनों तक चार्जशीट दाखिल करने की समय सीमा इस मामले में लागू नहीं होती है। कोर्ट ने पिछले 26 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौतम नवलखा ने कहा था कि 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल होनी थी, जो नहीं की गई। लिहाजा वे जमानत के हकदार हैं। गौतम नवलखा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर किया था। पिछले 19 फरवरी को हाईकोर्ट ने गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल 2020 को गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबडे को सरेंडर करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। उसके बाद गौतम नवलखा ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था। एक जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव की 200वीं सालगिरह पर हुए कार्यक्रम में हिंसा हुई थी। उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 162 लोगों के खिलाफ 58 केस दर्ज किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

शिल्पा शेट्टी से 4.30 घंटे तक पूछताछ, 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में EOW ने दर्ज किया बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा से...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵