back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के लिए WTC फाइनल की राह कठिन, फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कम से कम 6 टेस्ट

भारत की WTC फाइनल की राह कठिन है। लेकिन विदेशी सीरीज में अच्छी शुरुआत और घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने से टीम फाइनल की दौड़ में वापस आ सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की फाइनल यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। टीम इंडिया ने अब तक इस चक्र में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन सीरीज खेली हैं। इंग्लैंड में भारत 5 मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कर लौटा, वहीं वेस्टइंडीज को घर पर 2-0 से हराया। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उम्मीद के विपरीत टीम इंडिया 0-2 से हार गई, जिससे फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत फाइनल में जगह बना पाएगा।

भारत की अगली तीन टेस्ट सीरीज श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को विदेशी परिस्थितियों का सामना करना होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत मेजबानी करेगा। पिछली दो WTC चक्रों का अनुभव बताते हैं कि लगभग 60-65 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिलता है।

भारत को कितने मैच जीतने होंगे?

WTC पॉइंट्स टेबल में लगभग 61% अंक पाने के लिए भारत को बचे 9 मुकाबलों में कम से कम 6 जीत दर्ज करनी होंगी। इससे कम परिणाम टीम के लिए अच्‍छे साबित नहीं होंगे।

भारत को इन 9 मैचों में करना होगा दमदार प्रदर्शन

श्रीलंका (विदेश में, 2 टेस्ट – अगस्त 2026): भारत का यहां अच्छा रिकॉर्ड है, लेकिन विदेशी मैदान पर दोनों टेस्ट जीतना आसान नहीं होगा। अगर भारत 2-0 से जीतता है, तो फाइनल की उम्मीदें मजबूत होंगी।

न्यूजीलैंड (विदेश में, 2 टेस्ट – अक्टूबर-दिसंबर 2026): न्यूजीलैंड की धरती पर जीत हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। यहां 1-1 से ड्रॉ कर लेना भी भारत के लिए फायदा होगा।

ऑस्ट्रेलिया (घर पर, 5 टेस्ट – जनवरी-फरवरी 2027): अगर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ मनचाहा रिजल्ट आता है, तो भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर कम से कम 3 मैच जीतने होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵