back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तापसी पन्नू की शाबाश मिठू को अब श्रीजीत मुखर्जी करेंगे निर्देशित

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है । स्पोर्टस पर आधारित इस फिल्म में तापसी मिताली के रोल में दिखेंगी। तापसी की इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। तापसी पन्नू की इस फिल्म का निर्देशन करने वाले राहुल ढोलकिया अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस फिल्म को अब राहुल ढोलकिया की जगह श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित करेंगे। राहुल ढोलकिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान भी जारी किया है जिसमें लिखा है -‘कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिसके बार में आपको पता होता है कि ये आपको करनी ही है। शाबाश मिठू वैसे ही फिल्म थी। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं निश्चित था कि यह फिल्म मुझे करनी ही है। यह लगभग डेढ़ साल पहले की बात है। दुर्भाग्य से मुझे नवंबर 2019 में शुरू हुई इस फिल्म की यात्रा को यही खत्म करना पड़ा है। मैं प्रिया एवेन और अजीत अंधारे की इस शानदार स्क्रिप्ट का डायरेक्शन नहीं करूंगा।इस फिल्म के साथ मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। जब मैं यह नोट लिख रहा हूं तो मैं खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पा रहा। यह फिल्म हमेशा जुनून के बारे में थी – अब तक की सबसे महान भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जुनून और उनकी कहानी जो हम बताने की कोशिश कर रहे थे। अजीत अंधारे जैसे स्टूडियो हेड का जुनून जो सभी चर्चाओं में हमारे साथ बैठे- कोविड में, लॉकडाउन में, हर समय। प्रिया जैसी लेखिका का जुनून जिसने भावना और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने में बहुत मेहनत की। तापसी का जुनून, जिसने इतनी अच्छी तरह से क्रिकेट खेलना सीखा कि उसके साथ शूटिंग करना एक खुशी की बात थी। टीम के हर सदस्य, ऐक्टर्स, प्लेयर्स का जुनून, जो इस सपने को हासिल करने में हमारी मदद करने की कोशिश कर रहे थे। दुर्भाग्य से मैं अब इस सपने का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन मैं हूं और हमेशा उनके सपने को साकार करने के लिए रहूंगा। कोविड-19 ने सभी के शेड्यूल को गड़बड़ कर दिया, मैं भी इससे अलग नहीं था। अजीत के पास एक विजन है और फिल्म की रिलीज के लिए एक योजना है। मैं उन्हें और उनकी टीम को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। धन्यवाद। शुभकामनाएं।’ फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की घोषणा 2019 में ही हुई थी। इस फिल्म में मिताली के जीवन और उनकी उपलब्धियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जायेगा। तापसी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह पहला मौका है जब तापसी किसी फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म वायाकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी। गौरतलब है मिताली राज एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से अधिक आईसीसी ओडीआई विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया है। क्रिकेट के इतिहास में मिताली ने बहुत कम समय में कई रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। मिताली भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे ज्यादा रन बनाए। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिताली राज टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵