back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में गूगल का पहला AI हब, 15 अरब डॉलर का निवेश, गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शेयर किया मेगा प्‍लान

गूगल ने पांच सालों में भारत में पहला एआई हब बनाने का ऐलान किया है। गूगल भारत में AI हब बनाने के लिए करीब 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को घोषणा की कि कंपनी भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब स्थापित करेगी। इस परियोजना के लिए गूगल 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा, जिसका उद्देश्य भारत में AI अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है।

गूगल का भारत में AI और डेटा सेंटर प्लान


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि, उन्होंने इस योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। इसके तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बड़ा डेटा सेंटर और AI हब स्थापित किया जाएगा, जिससे भारत में AI अनुसंधान और तकनीकी विकास को बल मिलेगा।

गूगल के AI हब पर CEO ने साझा किया प्लान


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशाखापत्तनम में बनने वाले गूगल AI हब के ऐतिहासिक प्लान पर चर्चा की। हब में गीगावॉट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता, नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और व्यापक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा।

गूगल का भारत में 15 बिलियन डॉलर का निवेश


गूगल भारत में 15 बिलियन डॉलर (लगभग 1,331.85 अरब रुपये) का निवेश करने की योजना बना रहा है। इस निवेश से भारत को तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। कंपनी के इस कदम को देश के लिए एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक अवसर माना जा रहा है।

गूगल के AI हब और इंफ्रास्ट्रक्चर


एक रिपोर्ट अनुसार, गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा कि नया AI हब विशाखापत्तनम में AI बुनियादी ढांचे, डेटा सेंटर क्षमता, ऊर्जा स्रोत और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को एकीकृत करेगा। कंपनी अगले पांच वर्षों में इस परियोजना में 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।

यह गूगल का पहला एआई हब होगा


बता दें कि, गूगल का यह पहला AI हब होगा, जो भारतीय AI इंजीनियरों को अवसर देगा। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने बताया कि कंपनी भारत में पिछले 21 सालों से काम कर रही है और इसके साथ 14,000 से अधिक भारतीय जुड़े हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक और बदलती जीवनशैली ने लोगों के काम करने और जीने के तरीके को काफी हद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵