back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिंतित नहीं सतर्क रहें और महामारी से लड़ने के लिए मन को मजबूत करें : मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। दिगम्बर जैन मुनिश्री प्रमाण सागर ने मंगलवार को कहा कि महामारी के कालखंड में हमें चिंतित रहने की बजाए सतर्क रहना चाहिए और इससे निपटने के लिए अपने मन को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल पर 11 से 15 मई के बीच कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सकारात्मक संदेश देने के लिए एक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दिगंबर जैन मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज ने अपना वीडियो संदेश दिया। ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड : हम जीतेंगे’ व्याख्यान श्रृंखला का समन्वय दिल्ली कोविड रिस्पांस टीम के संयोजक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया। मुनिश्री ने कहा कि तन की बीमारी का इलाज है लेकिन मन की बीमारी का इलाज नहीं है। हमें ध्यान रखना चाहिए की बीमारी तन को होती है मन को नहीं। ऐसे प्रमाण हैं जहां मजबूत मन वाले व्यक्तियों ने गंभीर स्थिति में भी कोरोना महामारी को हराया है। हमें इस समय मजबूत रहना चाहिए और संक्रमित होने पर सोचना चाहिए कि हम ठीक हो जायेंगे। जीवन के आध्यात्मिक पहलु को सामने रखते हुए मुनिश्री प्रमाण सागर ने कहा कि जन्म और मृत्यु दोनों ही शरीर की होती हैं। आत्मा इससे परे है। स्वस्थ व्यक्ति की भी समय आने पर मृत्यु हो जाती है और जिसका समय नहीं आया है वह वेंटिलेटर पर भी कई दिन रहने के बाद ठीक हो जाता है। इसलिए हमें किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। इतिहास का उदाहरण देते हुए मुनिश्री ने लोगों को कर्तव्य परायण बने रहने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि यह समय हमें दूसरों की हर संभव सहायता करने पर केंद्रित करना चाहिए। महामारी पहले भी आई हैं लेकिन उससे मानवता का अंत नहीं हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...