back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राधे की रिलीज से पहले, सलमान, प्रभुदेवा, दिशा ने करैक्टर शेड्स पर एक झलक की साझा!

मुम्बई, 11 मई (आईएएनएस)। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज का इंतजार और प्रत्याशा अपने चरम पर है और अब रिलीज से महज दो दिन दूर, सलमान खान के प्रशंसक मोस्ट वांटेड भाई की कहानी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए इक्छुक हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है, और आज, निर्माताओं ने एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो क्लिप जारी किया है, जहां सलमान खान, प्रभुदेवा, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ, राधे के करैक्टर शेड्स पर एक दिलचस्प झलक साझा कर रहे हैं। वीडियो सलमान खान द्वारा राधे की विशेषताओं का वर्णन करते हुए शुरू होता है,किरदार के नेचर का वर्णन करना कठिन है। वह बहुत कम बात करता है, लेकिन वह जो भी कहता है, सही होता है। प्रभु ने उपयुक्त रूप से करैक्टर को काफी गहन तरीके से दिखाया है। राधे ने स्वैग और एटीट्यूड के साथ ने खुद को कैरी किया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान से लेकर प्रभुदेवा और दिशा पटानी तक सभी ने राधे का अलग पक्ष पेश किया है। फिल्म में विलन की भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा कहते हैं,राधे सलमान खान 2.0 है। वह सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ सॉफ्ट और मजबूत है। यह फिल्म सलमान खान को समर्पित है। इस बिहाइंड-द-सीन वीडियो में, राधे एक करैक्टर के रूप में सेट पर फिल्म में स्वैग और करिश्मा का एक महत्वपूर्ण स्पर्श जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बतौर राधे, सलमान अपने एलिमेंट और करैक्टर में पूरी तरह लीन दिखाई दे रहे है। सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म को जी5 पर पे-पर-व्यू सर्विस जी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK 2026: सलमान आगा ने टीम इंडिया को ललकारा, अभिषेक शर्मा पर ये क्या बोल गए?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा ने दिलचस्प बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵