back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में कोरोनावायरस के 8,895 नए मामले, 24 घंटे में 2,796 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस से बीते 24 घंटे में 2,796 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,73,326 तक हो गई है जबकि कोरोनावायरस के 8,895 नए मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी। बीते 24 घंटे में कोरोना से 6,918 लोगों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगं की संख्या बढ़कर 3,40,60,774 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 98.35 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। भारत में कोरोनावायरस के 99,155 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 12,26,064 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 64.72 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। इस बीच बीते 21 दिनों से 0.80 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.73 प्रतिशत है, जो पिछले 62 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 97 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। लोगों को बीते 24 घंटे में 1,04,18,707 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 127.61 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,32,44,514 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक 21.13 करोड़ से ज्यादा और अप्रयुक्त कोरोरना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...