back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 80 नई एसी बसें

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने बुधवार को 7,000 से अधिक सार्वजनिक परिवहन बसों के अपने बेड़े में 80 नई लो-फ्लोर एसी सीएनजी बसों को शामिल किया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट क्लस्टर बस डिपो से नई बसों को हरी झंडी दिखाई। बसें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जैसे जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे समेत सभी आधुनिक सुविधाएं। सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पिंक सीट लगाई है। खासकर, दिल्ली में महिलाओं को पिछले 2 वर्षो से सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। नई बसों में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा भी होगी, जो आपातकाल के समय उपयोगी साबित हो सकती है। नई बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य दिल्ली में 9,000 से अधिक बसें लाने का है। अगले 3-4 वर्षो में हम बसों की संख्या 9000-11,000 के बीच बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵