back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्‍यप्रदेश सरकार ने बढ़ाई ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि, अब हर महीने ₹1,500 सीधे खातों में होंगे ट्रांसफर

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' की लाभार्थी महिलाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम ने इस योजना की मासिक राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने की घोषणा की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश सरकार ने ‘लाड़ली बहना योजना’ में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए मिलेंगे, जो पहले 1,250 रुपए थे। यानी महिलाओं को योजना के तहत 250 रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। हालांकि, रविवार को महिला लाभार्थियों के खातों में केवल 1,250 रुपए ही ट्रांसफर किए गए। बाकी 250 रुपए भाईदूज, यानी 23 अक्टूबर को भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर में महिला सम्मेलन के दौरान ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 1,541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार योजना बंद होने की बातें करती है, लेकिन राज्य सरकार माताओं और बहनों की खुशी के लिए लगातार प्रयासरत है। दिवाली पर बहनों के खातों में इस बार राशि और भी बढ़ाकर डाली जाएगी।

श्योपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाईदूज और दिवाली का त्योहार महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। अब से ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत लाभार्थियों को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे।

शिवराज सिंह ने किया था योजना का ऐलान

मुख्यमंत्री ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की 29वीं किस्त के तहत 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक में कुल 1,541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 

बता दें कि, इस योजना की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में 10 जून 2023 को हुई थी। शुरुआती चार महीने तक महिलाओं को हर महीने 100 रुपए मिलते थे, इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दी गई थी।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, बहनों के कल्याण और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि, भाईदूज और दीपावली के अवसर पर ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि बढ़ाकर अब बहनों को प्रतिमाह 1,500 रुपए मिलेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबा के दरबार में भी टिकट? महाकाल मंदिर की आरती पर ₹250 शुल्क से मचा बवाल, सड़क पर उतरे श्रद्धालु

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क । उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लागू...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...