back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता मेट्रो अधिकारी बनकर नौकरी के नाम ठगी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

कोलकाता, 22 जून (हि. स.)। कोलकाता मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से पांच लाख तक रूपये ऐंठकर कई लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने मंगलवार दोपहर इस बारे में जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो अधिकारी बनकर गिरोह के सदस्य नौकरी की तलाश में रहने वाले लोगों से मिलते थे। कोलकाता मेट्रो के अधिकारी प्रत्यूष घोष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर शाम को नदिया जिले के विभिन्न स्थानों से चारों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि चारों खुद को कोलकाता मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बताते थे और उनके पास नकली पहचान पत्र और ई-मेल आईडी एड्रेस मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन नंबरों के कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगालने के बाद पुलिस ने नदिया जिले में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और उन्हें धर दबोचा। उन्होंने बताया कि उनपर सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 एवं भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन चारों के हाथों ठगे गये कुछ लोगों ने कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी है। इनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵