back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापान और यूएनडीपी के सहयोग से भारत के उत्तर-पूर्व में लगेंगे 8 ऑक्सीजन प्लांट

अजीत कुमार तिवारी नई दिल्ली 11 मई (हि. स.)। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच विदेशों से मिलने वाली मदद बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में जापान ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर भारत की मदद करने का ऐलान किया है। इस क्रम में जापान और यूएनडीपी मिलकर भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में ऑक्सीजन के 8 प्लांट लगाएंगे। यूएनडीपी इंडिया ने कहा कि जापान के सहयोग से मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा राज्यों में आठ प्रेशर स्विंग एडशॉपरेशन (पीएसए) ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इन ऑक्सीजन संयंत्रों को लगाने के लिए उन अस्पतालों की पहचान कर ली गई है, जिनकी क्षमता लगभग 1,300 बेड की है। यूएनडीपी इंडिया के जारी बयान के अनुसार इन संयंत्रों से तैयार ऑक्सीजन को अस्पताल के अलावा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आवश्यकता के अनुसार वितरण किया जाएगा। यूएनडीपी इंडिया ने कहा कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, इस प्रमुख समस्या में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। जारी बयान में कहा गया है कि जापान से मिले समर्थन के बाद यूएनडीपी प्रेशर स्विंग एडशॉपरेशन ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए, PM मोदी के चीन-जापान दौरे पर बोले अखिलेश यादव…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चीन और जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं, जो 29 अगस्त से 1...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...