back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब कांड : थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलम्बित

अम्बेडकर नगर, 11 मई (हि.स.)। जैतपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। घटना को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अन्य अधिकारियों संग परिवार से बातचीत की। लापरवाही बरतने पर एसपी ने थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है। जिलाधिकारी ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह शराब आजमगढ़ जिले के मित्तूपुर से लायी गई थी। इस मामले में शराब तस्कर मिठाई लाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि शिवपाल निवासी सोनू चतुर्वेदी रविवार को शराब लेकर आया था। शराब पीने के बाद सभी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद पांच लोगों की शराब पीने से मौत हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने लापरवाही बरतने पर जैतपुर थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी, क्षेत्रीय उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव, सिपाही गुलाबचंद, राहुल गुप्ता समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि अभी तक इस प्रकरण में आबकारी विभाग के किसी भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिस शराब को पीने से पांच लोगों की मौत हुई है उसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। क्षेत्रीय विधायक सुभाष राय ने इस घटना के लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये की सहायता की मांग की है। कहा कि जहरीली शराब से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन असली आंकड़े को छुपा रहा है। विधायक के आरोपों पर जिलाधिकारी ने कहा कि कटका व मालीपुर थाना क्षेत्र में भी मौत होने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच होने के बाद ही उस सम्बंध में कोई प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। पुलिस वीरेंद्र चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵