back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शासन ने बड़ासी पुल एप्रोच मामले में तीन इंजीनियरों को किया निलंबित

देहरादून, 22 जून (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को थानो रोड निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु ने कार्य के प्रति लापरवाही पर अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत, तत्कालीन अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र मिश्र एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार चंदोला के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। तीनों अधिकारी निलंबन की अवधि में क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पौड़ी में सम्बद्ध रहेंगे। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून ने की जांच में बड़ासी सेतु के पहुंच मार्ग से संबंधित धारक दिवाल के निर्माण में कंसलटेंट की ओर से प्रस्तुत स्ट्रक्चरल ड्राइविंग को सक्षम अधिकारी के बिना अनुमोदन के अधिमानक निर्माण कार्य कराया गया। कार्यस्थल पर निर्मित पहुंच मार्ग पर बरसात के पानी के निकास का कोई प्रबंध नहीं रखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵