back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वित्त मंत्री ने इंफोसिस अधिकारियों संग की बैठक, जल्द दूर होंगी ई-फाइलिंग पोर्टल की खामियां

नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस के अधिकारियों संग नये पोर्टल में ई-फाइलिंग को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर समीक्षा बैठक की। सीतारमण के साथ हुई इस बैठक में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कहा कि आयकर विभाग के नये पोर्टल में आ रही खामियों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री की इंफोसिस के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में आयकर विभाग के नये पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। आईसीएआई ने बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि उसे सीबीडीटी और इंफोसिस ने इस संबंध में मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए जरूरी जानकारी और समर्थन देते रहने को कहा है। सीतारमण के साथ हुई इस बैठक में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, राजस्व सचिव तरुण बजाज, सीबीडीटी चेयरमैन जगन्नाथ माहपात्र और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईसीएआई के प्रतिनिधि भी शामिल थे। गौरतलब है कि आयकर विभाग के नये पोर्टल को इंफोसिस ने तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग का नया पोर्टल 7 जून को लॉन्च किया था। लेकिन उसी दिन से इसमें कई तरह की दिक्कतें सामने आई है। नये पोर्टल में लॉग-इन में समय ज्यादा लग रहा है। आधार सत्यापन के लिए ओटीपी जारी करने में समस्या खड़ी हो रही और पिछले सालों के आयकर रिटर्न भी इसमें उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, आयकर विभाग के मुताबिक नया पोर्टल करदाताओं के अनुकूल बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। वहीं, आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों ने इस संबंध में लिखित में जानकारी और सुझाव भी दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

70 घंटे काम का राग नारायण मूर्ति ने फिर छेड़ा, चीन के 9-9-6 का दिया सक्सेस फॉर्मूला, कहा-भारत की रफ्तार…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंफोसिस के संस्थापक और देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल एन. आर. नारायण मूर्ति ने भारतीय युवाओं को फिर एक बार...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵