back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मैं तुम्हारी मां के समान हूं”, कहकर हाथ जोड़ती रही वृद्धा दुष्कर्म करते रहे तृणमूल समर्थक

कोलकाता, 22 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचारों की घटनाएं दिल दहलाने वाली रही हैं। ऐसी ही एक घटना का जिक्र भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है। उन्होंने उत्तर 24 परगना के जयग्राम गांव की रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला "पिंकी" की दास्तान साझा की है। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा की पोलिंग एजेंट बनी थी। चुनाव में ममता बनर्जी की जीत के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस गए थे और जब पिंकी घर पर नहीं मिली तो उसकी सास के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अमित मालवीय ने ट्विटर पर पिंकी की सास द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए लिखा है कि जबरदस्ती हमारे घर में घुस गए, गालियां देने लगे, मेरी बहू को खोज रहे थे लेकिन जब उसे नहीं ढूंढ सके तो मुझ पर टूट पड़े। उस्मान ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं हाथ जोड़ती रही, कहती रही कि मैं तुम्हारी मां के समान हूं, मेरे साथ ऐसा ना करो लेकिन कोई नहीं माना। बंगाल के यही हालात हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ जो लिंक साझा किया है उसमें पिंकी की भी दास्तां है। उसने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उसे जबरदस्ती घर से उठा लिया था और हिंदू देवी, देवताओं और भगवान को गालियां देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। दोष सिर्फ इतना है कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा की पोलिंग एजेंट बनी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

फि‍र फंसे क्रिकेटर यश दयाल, एक और युवती ने लगाया रेप का आरोप, अब जयपुर में भी FIR दर्ज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक और युवती ने रेप का मामला दर्ज...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...