back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीके से अदावत, कोरोना को दावत है : नक़वी

– कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरुकता के लिए ‘जान है तो जहान है’ अभियान रामपुर से शुरू रामपुर, 21 जून (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि ‘टीके से अदावत, कोरोना को दावत’ है। देशभर के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरुकता लाने एवं कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा कोरोना वैक्सीन पर फैलाई जा रही आशंकाओं-अफवाहों को रोकने के लिए ‘जान है तो जहान है’ अभियान की शुरुआत सोमवार को रामपुर, उत्तर प्रदेश से की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चमरौवा, रामपुर में ‘जान है तो जहान है” अभियान की शुरुआत करते हुए नकवी ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों और आशंकाओं का माहौल बनाने की कोशिश की है। ऐसा भ्रम पैदा करने वाले लोगों की सेहत-सलामती के दुश्मन हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि को साथ लेकर देश भर के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता के लिए ‘जान है तो जहान है’ अभियान शुरू किया है। अभियान देश के विभिन्न स्थानों पर होगा। इस अभियान में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, मेडिकल एवं विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग सकारात्मक सन्देश दे रहे हैं। इस अभियान के तहत देश भर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होंगे। देश के वैज्ञानिकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप दो “मेड इन इंडिया” कोरोना वैक्सीन तैयार हुई हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रमुख हथियार हैं। सभी योग्य लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि भारत को कोरोना मुक्त किया जा सके। भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जागरुकता लाने के लिए शुरू किये गए ‘जान है तो जहान है’ अभियान में राज्य की हज कमेटियां, वक्फ बोर्ड, वक्फ से जुड़े शैक्षणिक संस्थान, केंद्रीय वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘नई रोशनी’ योजना के अंतरगर्त कार्यरत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। सरकार और समाज ने सावधानी, संवेदनशीलता, संयम के संकल्प के साथ इस कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। इसी का नतीजा है कि भारत इस आपदा से बाहर निकल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ एम ओवैस

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵