back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपडेट… नंदू-ज्योति बाबा गिरोह के चार शार्प-शूटरों के बीच मुठभेड़

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नंदू-ज्योति बाबा गिरोह के चार शार्प-शूटरों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों को पैर में गोलियां लगी है। मुठभेड़ जाफरपुर कंला थाना क्षेत्र में हुई थी, जब पुलिस की टीम ने बदमाशों को घेर कर आत्मसमर्पण करने का कहा था, लेकिन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं थी। गिरफ्तार किए गए चोरों शार्प-शूटर मल्लिक पुर गांव में एक कारोबारी की हत्या करने के फिराक में थे। इसी बीच पुलिस टीम को बदमाशों के आने की भनक लग गई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार पिस्तौल और दस कारतूस जब्त किए हैं। स्पेशल सेल के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि बदमाशों की पहचान विनय 23, रोबिन बालियान 19, सुमित पुनिया 20, और दीपांशू उर्फ दीपू डागर 19, के तौर पर की गई है। इनमें विनय, सुमित और रोबिन को पैर में गोली लगी है। उपायुक्त ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली के सीमावर्ती इलाके में इन दिनों नंदू-ज्योति बाबा गिरोह के बदमाश सक्रिय हो गए हैं और कारोबोरियों को डर-घमका कर रंगदारी मांगते हैं। इसी बीच पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सोमवार को कुछ बदमाश एक कारोबारी की हत्या करने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उज्जवा गांव से खरखरी गांव की ओर आने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार इन बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाई और सभी बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में विनय ने बताया कि वह नंदू-ज्योति बाबा गिरोह के बदमाशों के लिए हथियार, कारतूस और रहने के ठिकाने का इंतजाम करता था। रोबिन को इस बार मल्लिपुर गांव के कारोबारी को गोली मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विनय ने ही हथियार का इंतजाम किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद ठिकाना भी तैयार कर लिया था। इसी प्रकार सुमित ने दिल्ली में एक कारोबारी को गोली मारी थी और उसके बाद से वह छुपा फिर रहा था। वहीं, दीपांशू गिरोह का शार्प-शूटर था। विनय के खिलाफ 40 अपराधिक मामले दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵