back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन्द्र व प्रदेश सरकार दृण इच्छाशक्ति के साथ लड़ रही है कोरोना महामारी से : भाजपा सांसद

फिरोजाबाद, 10 मई (हि.स.)। 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को भी कोरोना से लड़ने में अब आसानी होगी जनपद में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित वैक्सीनेशन केंद्रों पर जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम छह बजे तक कुल 1954 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। भाजपा सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज, विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा जिला चिकित्सालय एवं विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा द्वारा संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है। देश के युवा वर्ग को संक्रमित होने से बचाने के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का माध्यम है। वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित एवं असरदार है। इसका कोई भी दुष्प्रभाव अभी तक सामने नहीं आया है। अब देश के युवाओं को आगे आकर टीकाकरण के कार्य को आगे बढ़ाना है। विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीता कुलश्रेष्ठ को निर्देशित करते हुए कहा गया अधिक से अधिक युवाओं को रजिस्ट्रेशन करा कर उनके टीकाकरण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिल सके। विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा द्वारा टीकाकरण के लिए आए युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह स्वयं भी टीकाकरण कराये एवं अपने आयु वर्ग के अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। जन प्रतिनिधिगणों द्वारा स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर शीघ्र टीकाकरण किये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .नीता कुलश्रेष्ठ प्राचार्या मेडिकल कॉलेज डॉ.संगीता अनेजा डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ आलोक आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵