back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में पुलिस की 21 हुक्का बारों पर रेड, 23 गिरफ्तार

जयपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त जयपुर बनाने के लिए शहर में विशेष अभियान चला कर 21 हुक्का बारों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान 70 हुक्के, 72 चिलम, 68 पाईप एवं 51 विभिन्न फ्लेवर जब्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) दिगंत आनंद ने बताया कि जयपुर शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी)और जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) द्वारा शहर के वैशाली नगर, करणी विहार, अशोक नगर, शिप्रापथ, श्याम नगर, मानसरोवर, मुहाना, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, एवं गांधीनगर थाना इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही इस अभियान के दौरान 70 हुक्के, 72 चिलम, 68 पाईप एवं 51 विभिन्न फ्लेवर जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुलेश चौधरी ने बताया कि शहर में विशेष अभियान चला कर पुलिस टीमों ने पश्चिम जिले में वैशालीनगर इलाके में तीन,करणी विहार इलाके में दो,पूर्व जिले में जवाहर सर्किल इलाके में चार,बजाज नगर इलाके में दो,गांधी नगर इलाके में एक और दक्षिण जिले में अशोक नगर इलाके में तीन,श्याम नगर इलाके मे तीन,शिप्रापथ इलाके में एक मुहाना थाना इलाके में एक,मानसरोवर में एक हुक्का बार कार्रवाई की गई है। जयपुर पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵