back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : लॉकडाउन में दुकान तो दुकान चोरों ने चर्च को भी नही छोड़ा, चोरो ने दानपेटी किया पार

कोरबा 9 मई (हि. स. )। पूरे प्रदेश में कोरोना की जद में जकड़ा हुआ है, लोग कैसे इससे बचे इसके लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। लोग घर से बाहर न निकले इसके लिए चौक- चौराहों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। पुलिस बल भी तैनात किए गए है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी पेट्रोलिंग कर रही है। लेकिन चोरों को इन सब से कोई मतलब नही वो एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे ही रहे है। कुछ दिनों पहले सीएसईबी चौकी अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक मोबाइल दुकान पर चोरों ने निशान बनाया था जहाँ सेंघमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस क्या अब वो भगवान को भी नही छोड़ रहे है। रामपुर चौकी से महज कुछ ही दूरी पर कोसाबाड़ी चौक स्थित चर्च का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी को घटना को अंजाम दिया है। चोर बेखौफ होकर चर्च का पहले कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और चर्च के अंदर रखे दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपये को ले भागे। चर्च पर दो लोग रहते है जो रात ले वक्त अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तब जाकर घटना की सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुचे और जांच कार्यवाही शुरू की।आरोपियों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।डॉग को सेंट मिलने पर कुछ दूरी पर जा कर रुक गया।पुलिस ने चर्च और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जिसमे दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आए।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵