back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPTET 2021 Admit Card: UPTET का एडमिट कार्ड हुआ जारी, गलती मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPTET 2021 Admit Card) जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, कल से जब लिंक एक्टिव हुआ है, तब से हाई ट्रैफिक की वजह से कई बार वेबसाइट (UPTET 2021 Admit Card) ना खुलने की शिकायतें सामने आ रही है। इन तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UPTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा। वहां UPTET 2021 Admit Card का लिंक मिलेगा। यहां अभ्यार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन होने के बाद अभ्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 17 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन इसमें किन्ही कारणों से देरी हुई।

एडमिट कार्ड में है गलती तो यहां करें संपर्क

अभ्यार्थी एडमिट कार्ड (UPTET 2021 Admit Card) डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से चेक कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। इसके लिए बोर्ड की तरफ से तीन नंबर – 9454713363, 8004923042, 8004922875 जारी किए हैं। गलती मिलने पर इन नंबरों पर अभ्यार्थी संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर को संपन्न हुआ था। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...