back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPPCS Prelims Exam 2021: 24 अक्टूबर को होगी यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

नई दिल्ली: UPPCS Prelims Exam 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। साथ ही यूपीपीएससी ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPPCS PCS Admit Card 2021) भी जारी कर दिया है।

इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPPCS PCS Admit Card 2021) और एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 24 अक्टूबर 2021 (UPPCS Prelims Exam Date) को होगा।

एग्जाम (UPPCS Prelims Exam 2021) दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9:30-11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30-4:30 बजे परीक्षा चलेगी। साथ ही सहायक वन संरक्षक और वन रेंज अधिकारी एग्जाम भी 24 अक्टूबर को होगा। परीक्षा राज्य के 31 जिलों में निर्धारित किए गए केंद्रों पर होगी।

परीक्षा केंद्रों में पहुंचते वक्त अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो फोटो, आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अपने साथ रखनी होगी।

31 जिलों में होगी पीसीएस प्री परीक्षा 2021

लोक सेवा आयोग (UPPCS) के नोटिस के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, गाजीपुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर व मथुरा जनपदों के परीक्षा केंद्रों में करीब 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

UPPCS Prelims Exam 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर दिए गए https://Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-1/E-1/2021 COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (P) EXAM-2021 के लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • अब आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵