back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारे पास दक्षिण में महान अभिनेत्रियों का एक बैंक है:राशि खन्ना

याशिका माथुर हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। मूल रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री राशि खन्ना का मानना है कि दक्षिण में अभिनेत्रियों के लिए भूमिकाएं अब केवल सुंदर होने तक सीमित नहीं रह गया हैं। सुजीत सरकार की 2013 की हिंदी फिल्म मद्रास कैफे से अभिनय की शुरूआत करने के बाद, राशि ने थोली प्रेमा, वेंकी मामा और वल्र्ड फेमस लवर जैसी तेलुगु फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। राशि ने आईएएनएस से कहा, यह अभी भी पुरुष प्रधान उद्योग है, लेकिन मुझे लगता है कि आने वाली नई तरह की फिल्मों को देखते हुए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो मैं अपने करियर की शुरूआत ऊहालु गुसागुसालदे से करने के लिए बहुत भाग्यशाली थी, जो एक तेलुगु फिल्म थी। इसने मुझे एक एक्टर के रूप में स्थापित किया, लेकिन उसके बाद जो कुछ भी मुझे मिला वह बहुत ही व्यावसायिक था। थोली प्रेमा एक ऐसी फिल्म थी जिसने मेरे लिए चीजें बदल दीं, क्योंकि लोगों ने कहा कि मैं अभिनय भी कर सकती हूं राशि कहती है, यदि आप तेलुगु फिल्म उद्योग में लंबे समय तक रहना चाहते हैं, तो आपको अनुष्का शेट्टी या सामंथा अक्किनेनी की तरह एक अच्छा एक्टर बनना होगा। ये वे महिलाएं हैं जो दक्षिण में अभिनेत्रियों को देखने के तरीके को बदल रही हैं। पहले आपको सिर्फ सुंदर दिखना था और गानों में अच्छा करना था। अब आपको एक अच्छा एक्टर बनना है और मुझे लगता है कि हमारे पास दक्षिण में भी महान अभिनेत्रियों का एक बैंक है। अभिनेत्री जो जल्द ही नागा चैतन्य के साथ थैंक यू में नजर आएंगी, आगे कहती हैं, सब कुछ बदल रहा है, हर कोई पेन इंडिया और हर कोई अलग अलग भाषाओं में जा रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵